फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निजी स्कूलों के शिक्षकों ने मांगा मानदेय और वोट का अधिकार

Sat, 06 Sep 2025 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने निजी स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय और विधान परिषद की स्नातक सीट के लिए वोट डालने का अधिकार देने की मांग की है। शनिवार को मंडी समिति रोड स्थित नेशनल मुस्लिम एकेडमी में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यह मांग उठी।
एसोसिएशन फॉर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया व नेशनल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ओलंपिक समिति सचिव मुसतकीम अंसारी ने की। मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मालिक ने कहा कि सरकार निजी स्कूल 95 फीसदी बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार निजी स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षक नहीं मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षकों को आने वाले विधान परिषद चुनाव में स्नातक सीट पर वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने निजी स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय देने की मांग भी सरकार से की है। सपा नेता रूही अंजुम व अमजद अली ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज सिंधी, शिल्पा कोहली, इर्तजा अहमद, मोहम्मद तनवीर, अमजद खान, राशिद, जावेद, फरीद खान, शादाब अहमद, रिहान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें