फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने किया महानगर संगठन का विस्तार

विज्ञापन
सहारनपुर के गांधी पार्क स्थित नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उप्र मान्यता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने महानगर संगठन का पुनर्गठन कर विस्तार किया है। शबाना सिद्दीकी को महानगर महिला विंग अध्यक्ष मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष गयूर आलम, महामंत्री राकेश सैनी, कोषाध्यक्ष मशरूर अहमद और महानगर प्रभारी प्रकाश पांडेय को मनोनयन पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांधी पार्क स्थित नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि आज विद्यालयों पर संकट काल चल रहा है। ऐसे में सरकार विद्यालयों को आर्थिक पैकेज देकर बचाए और और अध्यापकों को मानदेय के रूप में आर्थिक मदद दी जाए। प्रदेश महामंत्री सुशील रोहिल्ला और जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में जिस अधिकारी ने तानाशाही का रुख अपनाया था उसको उसी भाषा में जवाब मिल गया है। वहीं, नगर शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ को 5 सितंबर 2020 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान अशोक सैनी, समरीन, फातमा, शबाना, दिनेश कुमार, हंस कुमार, धनंजय शर्मा, फिरोज अहमद, जोरा सिंह, शिवकुमार बालियान, डॉक्टर अब्दुल कादिर, अमजद, महिपाल सिंह, अमरीश शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक नकलीराम उपाध्याय और संचालन शबाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें