समर्पण भाव से बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक : एडी बेसिक
सहारनपुर। एडी बेसिक योगराज सिंह ने कहा कि 11 माह के लंबे अंतराल के बाद विद्यालय खुले हैं। शिक्षकों को चाहिए कि वे कड़ी मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाएं। वह मंगलवार को बीआरसी मवीं कला पर मिशन प्रेरणा के तहत आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विद्यालयों को प्रेरक बनाने का काम करें। चूंकि विद्यालय लंबे समय बाद खुले हैं। ऐसे में बच्चों का पुर्नमूल्यांकन कर उनकी शिक्षा की कमियों को दूर करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजमोहन ने कहा कि प्रशिक्षण का फायदा तभी है, जब शिक्षक इस प्रशिक्षण की बातों को शत प्रतिशत बच्चों पर लागू करें। प्रशिक्षण देने वालों में बिजेंद्र कुमार, नीलू चौपड़ा, प्रमोद नौटियाल, नईम अहमद, चीनू कच्छल शामिल रहे।