फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में चला टीबी रोगी खोज अभियान

विज्ञापन
टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत चिलकाना रोड़ जांच करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मलिन बस्तियों में चला टीबी रोगी खोज अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान के तहत टीबी के मरीजों की खोज के लिए चल रहे अभियान के क्रम में रविवार को चिकित्सा विभाग की टीमों ने मलिन बस्तियों का रुख किया। इस दौरान रोगियों की खोज के साथ टीबी से बचाव के उपाए बताए गए।
विज्ञापन

यह अभियान 26 दिसंबर से शुरू हुआ है और 25 जनवरी तक चलेगा। तीन चरणों में चलने वाला अभियान का यह दूसरा चरण है। यह 12 जनवरी को समाप्त हो रहा है। 13 से तीसरा चरण चलेगा। दूसरे चरण में रविवार को चिकित्सा विभाग की टीमें देहरादून रोड और चिलकाना रोड समेत अनेक मलिन बस्तियों में पहुंची। नोडल अधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। बताया कि 15 दिन से अधिक पुरानी खांसी वालों को टीबी की जांच अवश्य करानी चाहिए। टीम में वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला, फार्मासिस्ट संदीप मौर्या और जिला कार्यक्रम कोर्डिनेटर मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें