फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्सी चालक से धोखाधड़ी, बुक की गई कार लेकर फरार हुईं सवारी

Wed, 03 Jun 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक टैक्सी चालक के साथ धोखाधड़ी कर ली गई। पंजाब से मेरठ जाने के लिए बुक की गई कार को सवारी लेकर फरार हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लुधियाना के डेहरू बिविस्कर साहिब निवासी प्रभजोत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि स्वयं अपनी टैक्सी चलाते हैं। 26 मई की शाम एक व्यक्ति ने पंजाब से मेरठ जाने के लिए उनकी कार बुक कराई थी। बुकिंग कराने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मांगा सिंह बताया और यात्रा के दौरान अपने साथ दो अन्य लोगों को भी बैठाया हुआ था, जो उसके रिश्तेदार थे। पीड़ित के मुताबिक, यात्रा के दौरान जब वह सहारनपुर पहुंचे तो आरोपियों ने घंटाघर क्षेत्र में कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर कार रुकवा ली। देर हो जाने के कारण सहारनपुर में ही रात को रुके। होटल में कमरा दिलाने की बात कही। इसके बाद सभी लोग एक होटल पहुंचे।
आरोप है कि मांगा सिंह उसे कमरे को दिखाने के बहाने होटल के अंदर ले गया। जब वह कुछ देर बाद बाहर लौटे तो कार में बैठे दोनों व्यक्ति कार सहित गायब थे। पीड़ित ने बताया कि जिस स्थान पर वे रुके थे, वहां आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को कार सहित पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें