फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर वक्त पुलिस का पहरा, पहले होते ऐसे इंतजाम तो न होती वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के बीच स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती की वारदात को आज छह साल हो गए हैं। इस घटना के बाद से पुलिस ने तनिष्क शोरूम की चौकसी बढ़ा दी है, लेकिन घटना के बाद ही पुलिस सतर्क हुई है। वारदात वाले दिन बदमाशों की कार पुलिस के वाहन के बराबर से ही निकल गई थी, लेकिन पुलिस को इसका पता बाद में लगा था। अब नियमित पुुलिस पिकेट ज्वेलरी शोरूम के बाहर रहती है। कोतवाली सदर बाजार के चौकी कैंप प्रभारी यहां की सुरक्षा व्यवस्था दिन में कई बार जायजा लेते हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सख्त हिदायत दी हुई है। यदि उस समय ऐसे इंतजाम होते तो तनिष्क शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम देने में बदमाश सफल नहीं होते।
विज्ञापन

ऐसे हुई थी वारदात
15 फरवरी 2015 की शाम सवा सात बजे कोर्ट रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक जेवरात खरीद रहे थे। कार से बदमाश यहां पहुंचे थे। अत्याधुनिक हथियारों से लैस बदमाशों ने महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया था। शोरूम से सोना, चांदी और डायमंड ज्वेलरी समेटकर बदमाश कोर्ट रोड की तरफ से फरार हो गए थे। वारदात में शामिल मुकीम काला, गैंग के सदस्यों के साथ जेल में बंद है।
और जगहों पर नहीं ऐसे इंतजाम
तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर पुलिस पिकेट तैैनात रहती है, लेकिन कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी व कलक्ट्रेट के बीच कई सराफा कारोबारियों की दुकानें हैं, यहां पर पुलिस का पहरा कम है, जबकि कोर्ट रोड पर एक ज्वलेर्स के यहां भी डकैती की वारदात को बदमाश अंजाम दे चुके हैं। इसी तरह सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस पूरी तरह सतर्क: एसपी सिटी
सराफ कारोबारियों सहित अनेक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है। थाना प्रभारियों को समय-समय पर दिशा निर्देश दिए जाते हैं। खासकर कोर्ट रोड और सराफा बाजार स्थित कारोबारियों की दुकानों के बाहर चौकसी रहती है। कहीं अगर कमी है तो उसे भी दूर कर लिया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें