फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
नानौता में राजकीय महाविद्यालय में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। नगर के राजकीय महाविद्यालय में एकादश वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री द्वारा विभिन्न विषयों की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जहां शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है, वही आपसी सद्भाव की भी स्थापना होती है। उन्होंने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह लगातार आगे बढ़ते रहे और अपना लक्ष्य निर्धारित अवश्य करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रविंद्र कुमार ने सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा माह एवं सांस्कृतिक परिषद में विजेता रहे छात्र छात्राओं तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता के चैंपियन विजय प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, अजय कुमार, चेतन, हर्ष, फरमान अली, दिशा सैनी, सिमरन धीमान, वंशिका, निशु शर्मा, भारती, लक्ष्मी कश्यप, उम्मे फरवा, रजनी रानी, नेहा पुंडीर, महक, कोमल आदि को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न शैली के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भा जपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय कुमार बिंद, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. इंदु, रीना राय आर्य, संदीप कुमार, विवेक कुमार, गोविंदा, ओमपाल, जॉनी कुमार आदि रहे। संचालन डॉ. गरिमा चौधरी व कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रमोद सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें