छुटमलपुर के डेलमोंड इंटरनेशनल में मुक्ता चनप्पा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। डैलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव का शुभारंभ चेयरमैन कुलदीप धमीजा, निदेशक रंजन गुप्ता, सचिव सचिन खुराना ने मां शारदे की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. एस चनप्पा की पत्नी डॉ. मुक्ता चनप्पा ने कहा कि त्योहार हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। साथ ही इस तरह के पर्व मिल जुल कर मनाने से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ने के मद्देनजर होली पर्व पर कोविड-19 की गाइड लाइन का विशेष रूप से पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान छोटे बच्चों ने होली से संबंधित नाटिका और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कक्षा नौ के छात्र अभय कांबोज ने प्रेरणादायक भाषण की प्रस्तुति दी। कक्षा दस के प्रियांशु धेरेवाल ने सुंदर गीत गाया। मनोविज्ञान की शिक्षिका गीतिका पाहुजा ने अभिभावकों को बच्चों के मनोविज्ञान को समझने के लिए टिप्स दिए। रिचा चोपड़ा और सुशील चौधरी ने विद्यालय की ज्ञानवर्धक गतिविधियों को चलचित्रों के माध्यम से बताया। मंच संचालन मीनू चौधरी और गौरव कौशिक ने किया।
प्रधानाचार्य अंशुल मित्तल ने अतिथियों का जताया। समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। इस मौके पर सोनिया रावत, श्वेता त्यागी, काम्या खुराना, वैशाली, छाया शर्मा, विपुल अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, प्रज्ञा, यूविका, शोभा शर्मा, सुशील चौधरी, अरविंद चौहान, अमरीश राणा, गुरप्रीत कौर, रूपाली आदि मौजूद रहे।