धर्म का आश्रय लेने पर होता है कल्याण : कालेंद्रानंद
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी मंदिर श्री लक्ष्मी बद्री नारायण मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान बद्री नारायण सृष्टि का पालन करते हैं।
बृहस्पतिवार को भूमि पूजन कर धर्म ध्वज स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी कालेंद्रानंद महाराज मंत्रोचारण के साथ पूूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद आरती उतारी गई। स्वामी ने कहा कि धर्म पथ ही जीवन की तृप्ति एवं शांति का मूल आधार है। श्री बद्री नारायण स्वयं धर्म स्वरूप हैं, जो धर्म का आश्रय लेता है उसका कल्याण निश्चित होता है। इस दौरान पंडित धर्मेंद्र शर्मा, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित वासुदेव मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, नरेश चंदेल, रमेश शर्मा, अरूण उपाध्याय, पंकज सिंघल, जसबीर पांचाल, अरविंद शर्मा, आकाश त्यागी, विकास कश्यप, धर्मवीर कश्यप, विरेंद्र, सुखबीर सिंह, कमलेेश, अमिता, रोशनी देवी मौजूद रही।