सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। 12वीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 30 मार्च को दोपहर की पाली में होगी। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय हमेशा से टेंशन देने वाला रहा है। ऐसे में जरूरी है कि प्रश्न पत्र और उसमें दिए सवालों के पूर्णांक के आधार पर सवाल का सटीक जवाब दिया जाए। एसडी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता विनोद कुमार चौधरी का कहना है कि यदि योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए तो असंभव कुछ भी नहीं है। उनकी सलाह है कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा में स्पैलिंग का विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि स्पैलिंग में जरा भी गलती होने पर शब्दों के अर्थ बदल जाते हैं।
विनोद कुमार चौधरी की परीक्षार्थियों को सलाह है कि जैसे ही प्रश्न पत्र सामने आए तो सबसे पहले उसको अच्छे से पढ़ लें और एक-एक सवाल को समझ लें कि उसमें पूछा क्या जा रहा है। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अलग से मिलते हैं। ऐसे में समय की टेंशन कतई ना लें 15 मिनट का सद्उपयोग प्रश्नों को समझने में लें। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में एक अपठित गद्यांश (unseen passage ) आएगा, जिसको ध्यान से पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। राइटिंग स्किल का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा में एक लेख या निबंध लिखने को मिलेगा, जिनमें से किसी एक का उत्तर देना होगा। इसके लिए अभ्यास की जरूरत है। लेख साफ सुंदर और स्वच्छ होना चाहिए तथा शब्द चयन का ध्यान रखें। पत्र लेखन में किसी समाचार पत्र के संपादक या किसी प्रशासनिक अधिकारी को समस्या संबंधी शिकायती पत्र लिखने को मिलेेगा। इसका अभ्यास भी जरूरी है। यह लंबा चौड़ा ना हो, बल्कि समस्या पर फोकस करते हुए लिखा जाए। इसके अलावा ग्रामर में डायरेक्ट- इनडायरेक्ट, सिंथेसिस ट्रांसर्फोमेशन तथा सेंटेंस (करेक्शन ऑफ सेंटेंसिस) पर भी विशेष ध्यान दें। शब्द प्रारूप (vocabulary) में समानार्थी (Synonyms) विलोम भन(antonyms), होमाफोन्स और एक शब्द वाले प्रतिस्थापन (substitution) पूछे जाएंगे। इनको भी करें यह अच्छे नंबर दिलाने में मददगार होंगे। साहित्य (itrature) तीन भाग में बंटा है। गद्य (Prose) में एक बड़ा सवाल आएगा, जबकि दो छोटे सवाल पूछे जाएंगे।
कविता (poetry) में एक सेंट्रल आइडिया और एक स्टेंजा आधारित सवाल आएगा।