फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन व उवैश ने जीती ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ताइक्वांडो में ‌भिडते खिलाड़ी।
विज्ञापन
गंगोह के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रथम कृष्णा ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें अपने-अपने वर्गों में मेजबान कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सचिन भंडारी और उवैश ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रबंध समिति सदस्य वरुण गर्ग, नीरज गोयल और प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने किया।

प्रतियोगिता में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के अलावा पतंजलि पब्लिक स्कूल, सरस्वती स्कालर एकेडमी, इस्लामिया कालेज सहारनपुर, ग्रीन फील्ड स्कूल नानौता, रेडियंट पब्लिक स्कूल, विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल, स्टार ताइक्वांडो एकेडमी और कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल सहित 11 संस्थाओं के प्रतियोगियों ने भाग लिया। 

25-30 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सचिन भंडारी ने स्कालर एकेडमी के छात्र लविश और 30-35 किलोग्राम भार वर्ग में भी कृष्णा के ही छात्र उवैश ने पतंजलि पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु को धूल चटाकर गोल्ड जीता। इनके अलावा तुषार, उदित, आदित्य, उमैर, अभिषेक, वराज, काकुल, वरदान, आकिब, मुजम्मिल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें