सहारनपुर मेंं जिला मिनी ओलंपिक 2017 में सोमवार को साइकिल रेस, फुटबाल, वालीबाल, वुशु, खो खो, बास्केटबाल और शूटिंग के मुकाबले हुए। पदक झटकने के लिए खिलाड़ियों के बीच खूब जोर आजमाइश हुई।
प्रतियोगिताओं के समापन पर पदक विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। 27 अक्तूबर से शुरू हुए मिनी ओलंपिक के तहत 19 खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिनमें छह हजार के करीब खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
एथलेटिक्स और जूडो समेत कई प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। पिछले दो दिन से जनता रोड पर साइकिल रेस कराई गई, जिसका सोमवार को समापन हो गया। ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गद दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता भी सोमवार को संपन्न हो गई।
साथ ही फुटबाल प्रतियोगिता हुई, जिसका फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वुशु और खोखो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं के दौरान नगर विधायक संजय गर्ग, आरएसओ प्रेम कुमार, आयोजन सचिव डॉ. एके गुप्ता, बाबूराम सैनी, सुधीर जोशी, सूबे सिंह, ईश्वर पाल सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, अब्दुल अहद, अलंकार किशोर, काशी नरेश यादव, सचिन चौधरी, शहजाद, आशु, तनवीर अहमद, गिरीश मोहन, विशाल, सोनवीर सिंह, रामशरण, संदीप, सुशील आदि मौजूद रहे।
खोखो के फाइनल मुकाबले आज
मिनी ओलंपिक के तहत खोखो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालकों की प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल ने ब्राउनवुड स्कूल को, ज्ञानकलशन इंटरनेशनल स्कूल ने पीच ग्रोव स्कूल को, रेडियंट स्कूल ने मैक्सफार्ट स्कूल को, सहारनपुर क्लब ने सेंट मैरीज स्कूल को हराया। बालिकाओं की प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स स्कूल ने मुस्लिम गर्ल्स स्कूल, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने ब्राउनवुड स्कूल और रेडिएंट स्कूल ने ज्ञानकलश स्कूल को हराया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज यानी मंगलवार को होंगे।
बास्केटबाल में दिखाया दम
जिला मिनी ओलंपिक में सोमवार को बास्केटबाल के मुकाबले हुए। पहले मैच में डीपीएस ने सेंट मैरी स्कूल को हराया। दूसरे मैच में जेवी जैन क्लब ने सोफिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल की जूनियर टीम को पराजित किया। तीसरे मैच में सोफिया हिंदी मीडियम की टीम के न पहुंचने से सोफिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल की टीम को वॉकओवर देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कराया गया। चौथे मैच में सहारनपुर पब्लिक स्कूल ने ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल पर जीत पाई। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
फुटबाल प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले
फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट मैरी एकेडमी ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी, स्प्रिंग बैल्स स्कूल ने डीपीएस, स्टेडियम ने देवबंद फुटबाल क्लब और स्प्रिंग डेल ने आशा मॉर्डन स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज यानी मंगलवार को होंगे। प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद तैयब, अब्दुल अहद, गिरीश मोहन, कार्तिक भार्गव आदि मौजूद रहे।
वाॅलीबाल में शानदार प्रदर्शन
वालीबाल प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में 14 मैच खेले गए। इनमें सिद्घार्थ नगर, रेडिएंट, स्प्रिंग बैल्स, गागनौली, रामपुर, ग्रीनफील्ड, नागल की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में आशा मॉर्डन ने केएलजी, साखन कलां ने ब्राहट होम और रेडिएंट ने सिद्घार्थ नगर को पराजित कर अगले चरण में एंट्री पाई। आयोजन सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के बाकी मुकाबले मंगलवार को होंगे।