फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू जैसे लक्षण...जांच में मरीजों को निगल रहा वायरल

Tue, 25 Aug 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हाल यह है कि मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जब उनकी पैथोलॉजी जांच कराई जा रही है तो ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित निकल रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम में आए बदलाव की वजह से एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से 1500 के बीच मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 250 से 300 मरीजों की खून की जांच होती है। ओपीडी और पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। खासकर पर्चा काउंटर और डॉक्टर के कमरों के बाहर मरीज अपनी बारी के इंतजार करते नजर आए।
तेज बुखार होने के साथ बदन दर्द, सिर दर्द, पैरों में दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत मिल रही है। फिजिशियन डॉ. सौरभ त्यागी ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 170 से 200 मरीज आ रहे हैं। अधिकांश मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और खांसी के हैं। बुखार आने पर लक्षण डेंगू जैसे रहते हैं, लेकिन इन दिनों वायरल बुखार चल रहा है। इसमें मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। तीन से चार दिन रहता है, जो नियमित दवा खाने से ठीक हो जाता है।
विज्ञापन



बच्चों का रखें विशेष ख्याल
बदलते मौसम में सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग इस वायरल संक्रमण की चपेट में सबसे अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें