गर्भवती थी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला
जिस महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है, वह गर्भवती थी। सीएमओ ने बताया कि महिला में स्वाइन फ्लू लक्षण होने की जानकारी चंडीगढ़ से मिली तो हमने पूरे गांव में जांच शिविर लगवाया और बुखार पीड़ितों की जांच कराई थी।
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी
साढ़ौली कदीम ब्लॉक क्षेत्र की स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत हो गई है। उसका चंडीगढ़ पीजीआई में कई दिनों से उपचार चल रहा था। इससे पूर्व परिजनों ने उसका इलाज हरियाणा के जगाधरी में एक निजी अस्पताल में भी कराया था।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी