फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में जुटे प्रदेशभर के तैराक

Thu, 27 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल में राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज तैराकी टीम के लिए चयन ट्रायल कराया जा रहा है। बुधवार को हुए चयन ट्रायल में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत करीब 35 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उप क्रीड़ा अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल दो दिन का है। दूसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को फाइनल ट्रायल होगा, जिसमें सचिवालय की ओर से ऑब्जर्वर को भी भेजा गया है। बताया कि वह ट्रायल के बाद लिस्ट बनाकर भेज देंगे। चयनित खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट लखनऊ से ही जारी होगी।
 
स्टेडियम ट्रेनिज ने जीती प्रतियोगिता
सहारनपुर। खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला ओलंपिक संघ के समन्वय से क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम ट्रेनीज और गौरी शंकर स्कूल के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


इससे पहले उप क्रीड़ा अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता को कराने में स्टेडियम कोच अब्दुल अहद का अहम रोल रहा। उन्होंने विजेता स्टेडियम ट्रेनीज टीम को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें