फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर महापौर कार्यालय में बांटी गई मिठाई

विज्ञापन
सहारनपुर व उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर मेयर संजीव वालिया को बुके भेंट कर बधाई देते नग? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश में पूर्ण बहुमत और जनपद में पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर महापौर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को मिठाई का वितरण किया गया। महापौर संजीव वालिया ने इसे योगी सरकार के विकास मॉडल और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब नगर सीट पर उनका विधायक है, जिससे उन्हें शहर का विकास करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

महापौर ने शुक्रवार को सभी दलों के पार्षदों को अपने कार्यालय बुलाया था। महापौर ने कहा कि चुनाव में सभी पार्षदों ने अपनी-अपनी पार्टी और विचारधारा के साथ अपने प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास किया है। जीत किस पार्टी के प्रत्याशियों की हुई है यह अलग विषय है, लेकिन अब सभी पार्षदों को मिलकर नगर के विकास के बारे में काम करना है, क्योंकि बोर्ड के पास अब केवल आठ माह रह गए हैं। इस दौरान मौजूद पार्षदों को मिठाई वितरित की गई।
इस दौरान महापौर ने पत्रकार वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश और जनपद में भाजपा की एतिहासिक जीत योगी सरकार के पांच साल के कार्यों का नतीजा है। दावा किया कि जनपद में बीते 50 साल में जो कार्य नहीं हुए थे वह योगी सरकार के पांच साल में हुए हैं। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ ही मौजूद पार्षदों ने महापौर को पुष्प गुच्छ देकर, मालाएं पहनाकर और पगड़ी पहनाकर पार्टी की जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें