फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुनावी शंखनाद करेंगे स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सहारनपुर में चुनावी शंखनाद करेंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा रद्द हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जनमंच में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार का सहारनपुर दौरा तय हुआ था। वह सरसावा में चुनाव प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की वार्ता करते, लेकिन शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा रद्द हो गया है। वहीं, अब शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर आ रहे हैं। वह जनमंच में सामाजिक, व्यापारी और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। रात में प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर में ही रूकेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है।
मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद हो सकता है शंखनाद
पार्टी के पास प्रदेेश अध्यक्ष का कार्यक्रम आ गया है। वह शनिवार दोपहर बाद सहारनपुर पहुंचेंगे और रात में यहीं रुकेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद चुनावी शंखनाद करेंगे। क्योंकि, इससे पूर्व ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद पश्चिम में चुनावी शंखनाद किया है। मां शाकंभरी देवी मंदिर में प्रदेश की नंबर एक सीट बेहट विधानसभा क्षेत्र आता है। इस लिहाज से एक नंबर विधानसभा से चुनावी शंखनाद होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें