फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद के लिए निकले स्वामी यशवीर महाराज, पुलिस ने मुजफ्फरनगर में रोका, हनुमान चालीसा पढ़कर लौटे वापस

Tue, 28 Feb 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Deoband News : स्वामी यशवीर महाराज ने मंगलवार को देवबंद के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने मुजफ्फरनगर में रोक दिया। इस दौरान हाईवे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने मुजफ्फरनगर में रोका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के ब्रह्मचारी यशवीर महाराज मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ देवबंद के मौलाना के साथ शास्त्रार्थ करने के लिए निकले। वहीं पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ रुड़की रोड स्थित दीपक पैलेस के पास रोक लिया। देवबंद जाने के लिए पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। इस दौरान सभी बीच सड़क पर ही बैठ गए और हनुमान चालीसा का गुणगान किया। इसके बाद लौट गए।

विज्ञापन


दिल्ली सम्मेलन पर नाराजगी जताते हुए यशवीर महाराज ने मंगलवार को देवबंद दारुल उलूम जाकर शास्त्रार्थ का एलान किया था। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से यशवीर महाराज अपने समर्थकों के साथ देवबंद के लिए निकले। उनका कहना था कि वे मौलाना अरशद मदनी से शास्त्रार्थ करेंगे। जीआईसी मैदान से वह शिव चौक तक पैदल चले। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

इसके बाद गाड़ियों से देवबंद जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद समर्थक जबरदस्ती करते हुए रुड़की रोड स्थित दीपक पैलेस तक पैदल ही चलते रहे। पुलिस ने उन्हें यहां से आगे नहीं जाने दिया। यशवीर महाराज अपने समर्थकों के साथ बीच सड़क पर ही बैठ गए। सभी ने गायत्री मंत्री, आरती और हनुमान चालीसा का गुणगान किया और वापस लौट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: यहां जानने लें पूरी प्रक्रिया, आवेदन में गलती होने पर करा सकेंगे सुधार

विज्ञापन

मौलाना मदनी को करना होगा शास्त्रार्थ
यशवीर महाराज ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी भले ही अब शास्त्रार्थ के लिए तैयार नहीं हुए हो, लेकिन एक न एक दिन वह शास्त्रार्थ जरूर करेंगे। मौलाना को अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगनी चाहिए। चेतावनी दी कि वह बिना बताए देवबंद दारुल उलूम पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें: समाज के दो रंग:  एक ने बुलेट के लिए तोड़ दी शादी तो दूसरे ने दुल्हन को माना दहेज, मेहमानों ने गाया राष्ट्रगान

शिव चौक पर किया स्वागत

यशवीर महाराज के काफिले का अखिल भारत हिंदू महासभा ने समर्थन करते हुए शिव चौक पर स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा और जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने माल्यार्पण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें