फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेज धमाके से सहम उठे लोग, हवा में उड़ती आई संदिग्ध वस्तु, स्कूल की दीवार तोड़ी, देखकर अफसर हैरान

Thu, 25 Apr 2024 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर के एक गांव में एक संदिग्ध वस्तु हवा में उड़ती आई और तेज धमाका करते हुए स्कूल की दीवार तोड़ दी। वहीं, धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम उठे।
विज्ञापन
सहारनपुर में संदिग्ध वस्तु से धमाका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देवबंद के इंद्रपुर गांव में हवा में उड़ती आई संदिग्ध वस्तु ने धमाके के साथ प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़ दी। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर बम जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु को भी कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम को करीब पांच बजे इंद्रपुर गांव के ग्रामीण तेज धमाके की आवाज से सहम गए। दौड़कर वह गांव के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे तो देखा स्कूल की नौ इंच की दीवार का एक हिस्सा टूटा हुआ है और उसके टुकड़े दूर तक फैले थे। उसके पास ही लोहे की एक संदिग्ध वस्तु भी पड़ी थी।

विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि मौके से जो संदिग्ध वस्तु मिली है उसका वजन करीब पांच किलो है। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कुटी रोड है, जहां एक स्क्रैप का गोदाम है। वहां जाकर जांच की गई, लेकिन वहां सब कुछ ठीकठाक मिला। खुफिया विभाग भी इसे लेकर सतर्क हो गया है।

यह बोले प्रत्यक्षदर्शी
गांव निवासी शिवकुमार और सोनू ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान कोई चीज उड़ती हुई तेजी के साथ उनके सिर के ऊपर से होकर गुजरी। अगले ही पल तेज धमाके की आवाज हुई। ग्रामीण सुशील जायसवाल ने बताया कि बम नुमा चीज उड़ती हुई दिखी और स्कूल की दीवार से टकराई। घटना शाम के समय हुई।

बताया गया कि अगर यह घटना दिन में होती तो स्कूल में छात्र होते और बड़ा हादसा हो सकता था। लोहे की संदिग्ध वस्तु ऐसी थी कि यदि वह किसी शख्स से टकराती तो उसकी जान चली जाती।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

मौके से बरामद हुई वस्तु बम है या अन्य विस्फोट, इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जांच के लिए भेजा जाएगा, तभी पता चलेगा कि क्या है। - सागर जैन, एसपी देहात

यह भी पढ़ें: 
UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें