फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक से अभद्रता पर कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला समन्वयक से अभद्रता पर कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला समन्वयक (निर्माण) विजयंत के साथ फोन पर अभद्रता और जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर रौब गालिब करने के मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव को निलंबित किया। इसके साथ ही मामले में थाना जनकपुरी पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विजयंत के मुताबिक इसी माह आठ जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय लंढौरा गुर्जर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव की ओर से उन्हें कॉल कर गाली गलौज की। साथ ही एक राज्यमंत्री और प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम पर रौब गालिब किया। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार ने उसे निलंबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक के मुताबिक प्रकरण के बाद भी कर्मचारी का व्यवहार ठीक नहीं है। उसकी ओर से धमकी दी। इस बारे में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही थाना जनकपुरी पुलिस को भी सूचना दे दी ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला समन्वयक से अभद्रता करने पर कर्मचारी राजीव को निलंबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें