फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

Fri, 04 Aug 2023 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के हत्थे चढ़े संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने एटीएस की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। वह भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर एटीएस ने जनपद मुरादाबाद से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी आरोपी अहमद रजा उर्फ शाहरुख पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग लेना चाहता था।

विज्ञापन


इसके बाद वह भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अनंतनाग और श्रीनगर में आतंकी संगठनों के अड्डों से हथियारों की ट्रेनिंग भी ली। एटीएस की पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

यूपी एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को सहारनपुर को एटीएस को सूचना मिली कि जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन पुत्र फिरासत हुसैन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहीद्दीन सहित पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कई आतंकी संगठनों के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था। 

वह आतंकी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था। आरोपी पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी कमांडो की ट्रेनिंग लेना चाहता था। इसके बाद आरोपी भारत में बड़ी आतंकी वारदात करने की फिराक में था। इस जानकारी के बाद एटीएस ने उसे मुरादाबाद से उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
 

मोबाइल से बनाया वीडियो - फोटो : amar ujala
मोबाइल फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री
एटीएस के अनुसार आरोपी अहमद रजा के मोबाइल फोन में हथियारों की कई तस्वीरें मिली हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आतंकी संगठनों से लंबे समय से संपर्क में था। आरोपी के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से हुई बातचीत की चैट, हथियारों की फोटो, जेहादी वीडियो मिली हैं। 
 
विज्ञापन

बद्री कमांडो बनना चाहता था आरोपी
आरोपी ने फिरदौस व पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर के कहने पर दो बार श्रीनगर और अनंतनाग में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए आरोपी आतंकी अहसान गाजी की मदद से अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो बनना चाहता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भारत के संविधान और सरकार को नहीं मानता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें