फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मिला, चिकित्सा विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नए स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मिला, चिकित्सा विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

सहारनपुर। इंग्लैंड से लौटे 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको कोरोना के नए स्ट्रेन का संदिग्ध माना गया है। यही वजह है कि संक्रमित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए इंटरनेशनल कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।
चिकित्सा विभाग को सूचना मिली थी कि गत 20 दिसंबर को इंग्लैंड से आया एक व्यक्ति नेहरू मार्केट क्षेत्र में रह रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित इंग्लैंड में रहते हैं। यहां किसी कार्य से आए थे। उनके पास आधार कार्ड भी नहीं मिला। एंटीजन किट से जांच में वह संक्रमित आए, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी के निर्देश पर मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। विभाग व्यक्ति को नए स्ट्रेन का संदिग्ध मान रहा है। ऐसे में उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच की जा रही है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है। जब तक आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कहना मुश्किल है कि यह कोरोना के नए स्ट्रेन का मरीज है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए स्ट्रेन की रोकथाम को दिशा निर्देश जारी
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम और यूरोपियन देशों से आने वालों को 28 दिन की अवधि तक सर्विलांस पर रखने के आदेश भारत सरकार ने दिए हैं। जो भी लोग संबंधित देशों से आ रहे हैं या आ चुके हैं, उनसे अपील है कि अपने आने की सूचना जनपदीय सर्विलांस यूनिट को दें। विभाग आरटीपीसीआर जांच कराएगा। पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड फैसिलिटी में पृथक वार्ड की व्यवस्था करते हुए आइसोलेट किया जाएगा। नेगेटिव रिपोर्ट आने पर 28 दिनों तक अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। खांसी, बुखार अथवा सांस फूलने जैसे किसी भी लक्षण पर तत्काल खुद ही कोविड जांच करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें