फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 से अधिक कॉलोनियों की आपूर्ति आज रहेगी बाधित

Sun, 22 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवर को आवास विकास फीडर पर भूमिगत लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते फीडर से पोषित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 से 3 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अवेधश कुमार ने बताया कि 33केवी लाइन आवास विकास डॉ. मोहन पांडेय अस्पताल के सामने डबल सर्किट भूमिगत लाइन को डालने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा हकीकत नगर से आवास विकास तक भूमिगत केबल को पोल पर लगाया जाएगा। इस कारण आवास विकास, बलवाल डेरी, कुलतार सिंह, नगर झूला पार्क, बाजोरिया कोठी, शंकर नगर, आरके पुरम, आंबेडकरपुरम, बसंत विहार, किशोर बाग, दिल्ली रोड का बाहरी हिस्सा, पुलिस लाइन, डेरा इलाही पुरा की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके साथ ही प्रद्मुमन नगर, जैन डिग्री कॉलेज, शिवाजी नगर, साउथ सिटी काम्प्लेक्स, विनय नगर, मुरारी नगर, रजवाहा पटरी, वैशाली विहार, दीप विहार, पंत विहार, सिद्धार्थ नगर, जेजेपुरम, आरके पुरम, प्रदीप विहार, जिला न्यायाधीश आवास क्षेत्र, अहमद बाग, नवीन नगर, कलक्ट्रेट कंपाउंड आदि की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बाधित रहेगी। मानकमऊ से पोषित होने वाले क्षेत्र अमन विहार, द्रोणपुरी, अंबाला रोड, मेघछप्पर की आपूर्ति सुबह आठ से दस बजे तक बाधित रहेगी। इसके अलावा सीपीआरआई राज विहार फीडर से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें