फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिन में धूप, रात में सर्दी, बच्चों से लेकर बड़ों को जकड़ रही बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिन में गर्मी और रात में सर्दी से लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द, बदन दर्द से पीड़ित सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ओपीडी में करीब 40 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सक बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी में लगातार मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के समय सर्द हवा चल रही है। ऐसे में लोग खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम में लापरवाही बरतना लोगों के लिए महंगा पड़ रहा है। आलम यह है कि एसबीडी जिला अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुखाम के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को 1313 और मंगलवार की ओपीडी में 1108 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि बदलते मौसम से लोग सर्दी-खांसी, बुखार समेत अन्य बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में अधिक ठंडा पानी न पिएं, साथ ही खानपान का विशेष ख्याल रखें। खाने में हरी सब्जियों का भरपूर इस्तेमाल करें।

मौसम बदलने के दौरान बरतें सावधानी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव की जरूरत है। सीने में जरा सा भी दर्द हो तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार लें। गर्म पानी पीएं। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। इन उपायों से सर्दी के साथ ही बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें