फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से बंद है सुन्हेटी का उच्च प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से बंद है सुन्हेटी का उच्च प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन

सहारनपुर। एडी बेसिक ने सोमवार को बलियाखेड़ी ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई स्कूल महीने भर से बंद मिला तो कहीं शिक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एडी बेसिक योगराज सिंह सोमवार सुबह 10 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय शेेखपुरा पहुंचे, जहां सहायक अध्यापिका निधिराज, दीपिका रानी और शिक्षा मित्र रितु गैरहाजिर मिलीं। सहायक अध्यापिका ज्योति खरे करीब एक वर्ष से गैरहाजिर चल रही हैं। सहायक अध्यापक चंद्रशेखर नानौता बीआरसी पर संबद्घ बताए गए। संविलियत विद्यालय रंगैल में विद्यालय की अवस्थापना सुविधा खराब मिली। प्रधानाध्यापक संजय और सहायक अध्यापक सुभाषचंद बच्चों को ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास में जाकर नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक को पांच वर्षों की आय-व्यय का ब्योरा देने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुन्हेटी खड़खड़ी एक माह से बंद मिला। इसकी वजह प्रधानाध्यापिका गजाला परवीन का बाल्य देखभाल अवकाश पर होना बताया गया। अनुदेशक रीना यादव का अवैतनिक अवकाश पर होना बताया गया। एडी बेसिक ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। प्राथमिक विद्यालय सुन्हेटी खड़खड़ी का भवन जर्जर मिला। शौचालय भी जर्जर पाया गया, जिसे ध्वस्त कराने के निर्देश दिए गए। सहायक अध्यापिका भारती पंवार द्वारा कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई आदि सभी कार्य संतोषजनक पाए गए। सुन्हेटी खड़खड़ी में एक विद्यालय बिना मान्यता के चलता मिला। विद्यालय को बंद कराने तथा संचालक के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए। इसके बाद एडी बेसिक ने गांव आल्हापुर में संकुल शिक्षक बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें