एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बताया कि इस मामले में अभी तक नामजद आरोपी सलीम सहित मोहित और धीरज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सलीम का भाई वसीम अभी फरार है। इस मामले में मोहित और धीरज की भी फोटो वायरल करने में संलिप्ता पाई गई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी धीरज है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं
यह था मामला
बेहट निवासी बीए की छात्रा को पड़ोसी युवक की परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे, जिससे छात्रा ने परेशान होकर गुरुवार की रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली और सुसाइड नोट में भी आरोपियों के नाम लिखकर इन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही रही है। गुरुवार की रात ही मृतका की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कॉन्स्टेबल ने यह कहकर थाने से वापस भेज दिया था कि अब रात के 12:00 बजे हैं। कल सुबह आ जाना। शुक्रवार को भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है।