फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोड नेटवर्क प्लान पर मांगे सुझाव और आपत्तियां

Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर की महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) के तहत क्षेत्र में सुनियोजित विकास के लिए रोड नेटवर्क प्लान तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण ने इस रोड नेटवर्क प्लान को अपनी वेबसाइट अपलोड कर दिया गया है। छह फरवरी तक इस पर सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. ह्षिकेश भास्कर यशोद के निर्देश पर रोड नेटवर्क प्लान (कंपोनेंट ऑफ जोनल प्लान) तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 2500 हेक्टेयर क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। इस योजना को मेरठ की एक फर्म तैयार कर रही है। इसमें महायोजना मार्ग के अतिरिक्त आवश्यकता के अनुसार नई सड़कों का प्रस्ताव दिया गया है। मौजूदा सड़कों और चकरोड को ध्यान में रखते हुए नई सड़कों को चिह्नित किया गया है। महानगर में मिनी बाईपास रोड और मल्हीपुर रोड आदि मुख्य सड़कों के माध्यम से आवासीय, व्यावसायिक और सामुदायिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने इस रोड नेटवर्क प्लान को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sdasaharanpur.in पर अपलोड किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति और संस्थाएं छह फरवरी तक सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें