सहारनपुर। बेमौसम बरसात के चलते आम की फसल में कीटों और रोगों के आने की आशंका है। इससे आम के बौर में कालेपन, फफूंदी और मैंगो लीफ हॉपर कीट का प्रकोप हो सकता है।
औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि इन रोगों एवं कीटों से बचाव के लिए बागवानों को कार्बेंजिम 12 प्रतिशत एवं मैंकोजेब 63 प्रतिशत के मिश्रण से निर्मित फंफूदीनाशक की दो ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए।
कीटों पर नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 मिलीलीटर, एक मिलीलीटर की मात्रा को प्रति तीन लीटर पाने में घोलकर स्प्रे करना मुफीद रहता है। इसके अलावा थायोमिथोक्सम 25 प्रतिशत की एक ग्राम मात्रा को तीन लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से भुनगा सहित अन्य कीटों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।