फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों में देर रात किया अलावों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना अधिकारियों ने देर रात किया मिलों का निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी सहित गन्ना विभाग के अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को देर रात कई शुगर मिलों का औचक निरीक्षण किया। अलाव जलने की स्थिति को जाना। मिल के अधिकारियों को किसानों के लिए तमाम सुविधाएं चॉक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा एवं गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेडडी के निर्देश पर जिले के गन्ना अधिकारियों ने कई शुगर मिलों का देर रात औचक निरीक्षण कर अलाव सहित अन्य सुविधाओं का हाल जाना। डीसीओ ने बताया कि सहकारी चीनी मिल नानौता में अलाव जलते हुए नहीं मिले। किसानों ने चीनी मिल यार्ड के कुछ हिस्से में अंधेरा रहने और गर्मपानी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। गांगनौली में निरीक्षण के समय यार्ड के बाएं हिस्से में अलाव जलते हुए नहीं पाए गए जबकि ट्राली तौल के पास दो-तीन स्थानों पर अलाव जलते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागलहेडी मिल में अलावों की स्थिति संतोषजनक मिली। उन्होंने बताया कि सरसावा मिल का भी निरीक्षण किया गया। वहां पर गेट नंबर-दो के तौल केंद्र पर वजन में अंतर पाया गया। यार्ड में अलाव एवं प्रकाश व्यवस्था भी सुचारु नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने रोष व्यक्त किया और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी। उन्होंने बताया कि सहायक चीनी आयुक्त सुभाषचंद ने शेरमऊ चीनी मिल का देर रात निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वहां अलाव जलते हुए नहीं मिले जबकि अन्य सुविधाएं संतोषजनक मिलीं। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदयभान राव, अभय कुमार, डॉक्टर यशपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें