फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का भविष्य संवारने में जुटे एनआरआई अखिलेश

विज्ञापन
एनआरआई अखिलेश शर्मा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देश का भविष्य संवारने में जुटे एनआरआई अखिलेश
विज्ञापन

सहारनपुर। 15 साल से लंदन में रह रहे एनआरआई अखिलेश शर्मा ने देश और समाज का भविष्य संवारने का बीड़ा उठाया है। अखिलेश तीन साल से युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। सेंटर पर तैयारी करने वाले एक दर्जन से अधिक युवा सरकारी नौकरी पा चुके हैं। लंदन से सहारनपुर पहुंचे अखिलेश शर्मा अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और अपनी मंशा को जाहिर किया।
विज्ञापन

अखिलेश शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से चोरादेव गांव के रहने वाले हैं, जिनके पिता ब्रह्मपाल शर्मा शिक्षक थे। अखिलेश की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई। ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई करने के बाद एमबीए करने गाजियाबाद चले गए। एमबीए के बाद वह मास्टर्स इन फाइनेंस की पढ़ाई करने लंदन चले गए। 15 साल से इंवेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। करीब तीन साल पहले उनको लगा कि क्यों ना अपने क्षेत्र के ऐसे युवाओं और युवतियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाए, जो आर्थिक या अन्य कारणों से गांव या शहर नहीं छोड़ पाते हैं। इसके बाद उन्होंने गागलहेड़ी में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना की। वर्तमान में आठ से 10 गांव के करीब 80 युवक और युवतियां कोचिंग सेंटर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे हैं, जिनमें लगभग आधी संख्या लड़कियों की है। प्रतिदिन तीन बैच चलते हैं। अखिलेश का सपना कोचिंग सेंटर को विस्तार देना है, जिससे और अधिक युवाओं लाभान्वित होकर अपना जीवन संवार सकें। अखिलेश ने युवाओं को तैयारी कराने वाले शिक्षक गौरव चौहान के समर्पण की भावना और लगनशीलता को सराहा। अखिलेश ने बताया कि जब भी वह सहारनपुर आते हैं तो वह भी क्लास लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें