फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 92 प्रतिशत रकबे में है 0238 प्रजाति का गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में एक लाख सात हजार हेक्टेयर गन्ने का कुल रकबा है। इसमें से 92 प्रतिशत रकबा में गन्ना प्रजाति सीओ 0238 की खेती की जा रही है। यानी जिले में 98450 हेक्टेयर रकबा सिर्फ 0238 प्रजाति का है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी का कहना है कि जिले में गन्ने की 0238 प्रजाति में रेड रॉट का प्रभाव तो है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। किसानों को इस प्रजाति के अलावा सीओ 0118, सीओ 08272, सीओ 08279 आदि प्रजाति को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्योंकि अन्य जनपदों में 0238 प्रजाति में रेड रॉट ज्यादा लगने की बातें सामने आ रही हैं, साथ ही किसानों को गन्ने में इस रोग से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए शुष्क एवं गर्म वायु उपचार (एचएमएटी) का भी प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें