काला पटटी बांधकर विरोध जताते गन्ना भवन कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गन्ना विकास समिति कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर गन्ना विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं होती, तब तक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा।
बुधवार को गन्ना विकास सहकारी समिति के कार्यालय के कंप्यूटर खंड में तोड़फोड़ करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी नहीं होने से नाराज गन्ना विभाग के कर्मचारियों ने विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना विभाग के समस्त कर्मचारियों का पूरा समर्थन गन्ना विकास समिति के कर्मियों के साथ है। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, नीरज कुमार, अमित शर्मा, रजनीश कुमार, रमेेश चंद शर्मा, लोकेश कुमार, संजय सैनी, कविता सैनी, मुन्नवर जहां, यशपाल सिंह, आकाश कुमार, नितीश भारद्वाज, सुलोचना, वरुण कुुमार, अनिल कुमार, सतेंद्र त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।