फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्री-बोर्ड परीक्षाओं से तैयारी परखेंगे विद्यार्थी

Sat, 04 Jan 2025 10:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं से विद्यार्थी अपनी मुख्य परीक्षाओं की तैयारियों को परखेंगे। जनपद में इस बार दसवीं और 12वीं में 72 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए जनपद में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बोर्ड परीक्षार्थी अपनी तैयारी में जुटे हैं। ज्यादातर विद्यार्थी विभिन्न विषयों की ट्यूशन भी ले रहे हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले पूर्व की तरह प्री-बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। इनके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों को 11 से 21 जनवरी तक का समय दिया है। प्रधानाचार्यों द्वारा इन तिथियों में परीक्षाएं करानी हैं। जनपद में परीक्षा को लेकर विद्यालयों के स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रश्न पत्र तैयार कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि विद्यार्थी इन परीक्षाओं के जरिए अपनी तैयारी को परख सकेंगे। ऐसे में उनको निश्चित ही परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

प्री बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए अच्छा माध्यम है अपनी तैयारी को परखने का। इन परीक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को अपने मजबूत और कमजोर पक्ष का पता चलेगा, जिसके बाद वह अपनी कमियों में सुधार कर सकते हैं, सभी विद्यार्थी इसमें शामिल हों। हर्षदेव स्वामी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें