सहारनपुर के जनमंच में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छात्
सहारनपुर। शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं को चुनाव में मतदान की शपथ दिलाई गई।
मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान की प्रो. गुंजन त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एनएसएस प्रभारी मालती देवी ने छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राची, खुशी, अंजू, मधु, शगुन, स्वाति, कविता, रोजी, रंजीता आदि मौजूद रही। जेवी जैन कॉलेज में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. पूनम शर्मा ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र मतदाताओं से बनता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. शुभ्रा चतुर्वेदी, प्रो. नीता कौशिक, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, सपना पुंडीर, वंदना रानी, पूजा, गौरव आदि मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल निदेशक संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन राष्ट्रगान से हुआ।