फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजस्थान में सिख छात्र की हत्या से पंजाबी समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजस्थान पुलिस पर लगाया हत्या को आत्महत्या बनाने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन


-गृहमंत्री को भेजा ज्ञापन, हत्याकांड से सीबीआई से जांच कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। जनपद रामपुर में मिलक तहसील के छात्र मनजोत सिंह की कोटा (राजस्थान) में हुई हत्या और पुलिस द्वारा हत्या को आत्महत्या बनाने के प्रयास के विरोध में पंजाबी समाज में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सिख फोरम व गुरु हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सदस्यों ने गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
गुरु हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार और सिख फोरम के संरक्षक बाबा रणजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम अंकुर वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया कि कोटा (राजस्थान) में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहे मिलक (रामपुर) के 18 वर्षीय छात्र मनजोत सिंह का पॉलिथीन में लिपटा शव हास्टल में उसके कमरे से मिला था। घटनास्थल की वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि छात्र की हत्या की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजस्थान पुलिस हत्यारों के दबाव में मामले को आत्महत्या बनाने पर तुली है। पदाधिकारियों ने गृहमंत्री से हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने व हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इस दौरान महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी, श्याम लाल भारती, बलदीप सिंह, सतीश गिरधर, हरविंदर सिंह बेदी, सचिन छाबड़ा, प्रवेश गाबा, देवेंद्र पाल सिंह, बीरबल सिंह, सिमरनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सतीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें