फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
तिरंगा रैली निकालती आर्य कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थी स्रोत संस्थान
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। श्री गांधी वैदिक इंटर कालेज चंदेना कोली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभातफेरी और तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में बृहस्पतिवार को उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ओमनाथ ने प्रभातफेरी व तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद आदि क्रांतिकारियों की झांकियां भी निकाली गईं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर समाजसेवी अनुराग चौधरी, प्रधान लिपिक पवन कुमार, राजेंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार, अभिषेक सैनी, प्रभाशंकर, रोहित कुमार, सूर्य कुमार व संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें