फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मन्दिर में स्पिक मैके की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ लेते कलाकार व - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्पिक मैके और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला में शुक्रवार को जमील खान ने अपनी टीम के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। गीतों की प्रस्तुति पर विद्यार्थी झूमने केे मजबूर हुए।
विज्ञापन

प्रस्तुति से पहले सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान समझाते हुए प्लास्टिक को त्यागने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का भविष्य और सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि वह ठान लें तो कुछ भी संभव है। उन्होंने स्पिक मैके के सहयोग से संचालित श्रृंखला की सराहना की। इसके बाद जमील खान ने राजस्थानी लोक गीतों के इतिहास और महत्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एक समृद्ध संगीत है। यह हमारी परंपरा और धरोहर है। आज के युवाओं को हिंदुस्तानी शास्त्रीय एवं परंपरागत लोक संगीत को सुनना चाहिए। शास्त्रीय संगीत सुनने से एकाग्रता बढ़ती है और मन मस्तिष्क शांत रहता है। जमील खान एवं साथियों पहली प्रस्तुति में कबीर भजन जन्म थारो बाता में बीत गयो तूने कभू न राम कयो सुनाया । दूसरी प्रस्तुति में परंपरागत राग मांड में पधारो म्हारे देश प्रस्तुत किया गया। अंत में निमुड़ा निमुड़ा की प्रस्तुति दी। के खान, नसीर खान, फिरोज खान और गाजी खान ने वाद्य यंत्रों पर संगत की। अंत में जमील खान ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाते हुए घर, पड़ोस, मोहल्ला, गांव, शहर, प्रदेश और देश को साफ बनाने की अपील की। विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्लास्टिक त्यागने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ऋषिपाल सिंह, सुनील गुप्ता, अमित बंसल आदि मौजूद रहे।

सरस्वती विद्या मन्दिर में प्रस्तुति देते राजस्थानी लोक गीतकार जमील खान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें