सहारनपुर में चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा प्रदर्शन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेल, गायन, नृत्य, कविता पाठ और अन्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें स्कूल के पैसेफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और इंडियन हाउस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा बजाज ने विचार रखे। सौरभ बजाज, अनु बजाज, मोहक बजाज, मधुर बजाज, कीर्ति बजाज, नीरज पपनेजा, सीमा गुुंबर, सोनू सैनी, अनुज कुमार, मुस्तकीम अंसारी आदि थे।