फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल बालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस ने बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रहे बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में बस के नीचे कुचले जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति और दो बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डेढ़ वर्षीय बेटे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में और चालक-परिचालक को हिरासत में ले लिया।

रुड़की निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार अपनी 32 वर्षीय पत्नी सविता, दो बेटों प्रिंस (8) और डेढ़ साल के मोनू के साथ बाइक पर सहारनपुर जा रहा था। शाम छह बजे जैसे ही ये लोग गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर हरियाबांस के मोड़ के पास पहुंचे तो सामने की तरफ से आ रही
विज्ञापन


पंजाब रोडवेज की बस ने लकड़ियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। सविता सड़क की तरफ गिरी और बस के पिछले पहिये कि नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी तीनों दूसरी तरफ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
राहगीरों ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डेढ़ वर्षीय मोनू ने भी दम तोड़ दिया जबकि मनोज और प्रिंस का वहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने सविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक परिचालक को भी हिरासत में ले लिया। एसओ कुलदीप राणा ने बताया कि तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें