फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विकास भवन में शुल्क प्रतिपूर्ति मामले में समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देने जातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं आने के विरोध में प्रदर्शन कर समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


सोमवार को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा कांबोज और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हर्षिता सैनी के नेतृत्व में छात्राएं समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को गत वर्ष की छात्रवृत्ति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जबकि सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राओं की छात्रवृत्ति और  शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त हो चुकी है। जिसको लेकर पिछड़े वर्ग की छात्राओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि उनको प्रतिपूर्ति शुल्क जल्द नहीं दिया गया तो आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। हजारों छात्राएं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन


जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी। समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देने से पूर्व छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया। जिनमें बोबी सैनी, रूपा, राखी, मेघा, सोनिया, प्रियंका, अंजलि, पारुल, शीतल, प्रियंका, रितू, अंजू, फरहीन, श्वेता, बेबी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें