फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज सिंह कॉलेज में छात्रों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
एमएस कॉलेज में अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। छात्र कॉलेज पुस्तकालय में नए पाठ्यक्रम के अनुसार किताबें उपलब्ध कराने और नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को छात्र नेता सागर गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सागर ने कहा कि कॉलेज की गलत नीतियों और छात्र हितों की अनदेखी करने से छात्रों का भारी नुकसान हो रहा है। कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में छात्र कॉलेज में आते हैं और घूमकर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम बदल चुका है, मगर कॉलेज के पुस्तकालय में नए पाठ्यक्रम के अनुरूप किताबें नहीं हैं। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। सागर ने बताया कि वह पूर्व में भी छात्रों की मांग को कॉलेज प्रशासन के समक्ष रख चुके हैं, यदि इस बार समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में कार्तिक, रजत बौद्घ, विशाल, विक्की, दीपक दुबे, अंगद यादव, गौतम पुष्कर, शिवान निगम, सौरभ, आकाश, विशाल, कुलदीप, विशाल नौटियाल आदि शामिल रहे। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी ने बताया कि छात्रों की जो भी समस्या उनके सामने आती है उसका तुरंत समाधान किया जाता है। यदि कोई समस्य अब भी है तो उसे भी प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें