फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीएस में कव्वाली पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
सहारनपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कव्वाली पेश करते अहमद वारसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्पिक मैके और जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को सहारनपुर पब्लिक स्कूल में सूफीयाना कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मोहम्मद अहमद खान वारसी ने अपनी टीम के साथ सूफीयाना कव्वाली की प्रस्तुति दी। वारसी ने विद्यार्थियों को बताया कि सूफी संतों ने कहानी एवं कविता बतानी शुरू की, जिसे कौल कहा गया। कौल से कव्वाली बनी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में युवाओं को परंपरागत संगीत को समझना चाहिए। परंपरागत कव्वाली में खुदा से बात होती है। बच्चों को परंपरागत कव्वाली को सुनने का तरीका बताते हुए रागों के बारे में जानकारी दी। पहली प्रस्तुति में, छाप तिलक सब छीनी, सुनाया। वारसी के साथ तबले पर अरशद, ढोलक पर वासिफ, खालिद हुस्न, वारिस नवाज, हामिद हुसैन, गुलाम रसूल ने गायन पर संगत की।। समन्वयक पंकज मल्होत्रा, संदीप शर्मा, सुशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें