फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर भविष्य की नींव मजबूत कर रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
राजकीय आईटीआई की वर्कशॉप में रखी रोबोट मशीनें। 
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अब समय के साथ कदमताल कर रहे हैंं। दिल्ली रोड स्थित संस्थान में देश का नामी कंपनी के सहयोग से सरकार ने आधुनिक वर्कशॉप तैयार की कराई है। प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक राजकीय आईटीआई में ऐसी वर्कशॉप बनाई गई है। इनमें 11 आधुनिक ट्रेड शुरू की जा रही हैं। सहारनपुर में भी करीब दो करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप बनाई गई है। इसमें जो तीन ट्रेड मिली हैं उनको लेकर युवाओं में खासा उत्साह है, क्योंकि उन्हें इन ट्रेड में पढ़ाई कर अच्छा भविष्य नजर आ रहा है।
विज्ञापन

- आईटीआई में शुरू हुई ट्रेड और उनके कार्य
1. मैकेनिक इलेक व्हीकल (एमईडब्ल्यू) ट्रेड इलेक्टि्रक व्हीकल से जुड़ी है। प्रैक्टिकल और प्रशिक्षण के लिए वर्कशॉप में नई इलेक्टि्रक, थ्री व्हीलर और अन्य वाहन रखे गए हैं।
2. इंडस्ट्रीयल रोबोटिक एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड रोबोट से जुड़ी है। इसके लिए वर्कशॉप को दो रोबोट मिले हैं, जिनमें एक वैल्डिंग से संबंधित है और दूसरा पिक एंड प्लेस यानी सामान को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह रखने वाला है।
विज्ञापन

3. कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड सॉफ्टवेयर आधारित है। इसके लिए लैब बनाई है, जिसमें प्रशिक्षु कंप्यूटर स्क्रीन पर मशीन के पार्ट की ड्राइंग बनाते हैं। ड्राइंग को ऑटोमैटिक सीएनसी मशीन, बीएमसी मशीन, लेजर कटिंग मशीन, इंडस्टि्रयल रोबोटिक मशीन से साकार किया जाता है।
- शिक्षकों की बात
-कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड आधुनिक ट्रेड है। किसी मशीन के पार्ट आदि का भी जो डिजाइन या ड्राइंग कंप्यूटर पर तैयार करते हैं उसे मशीन के जरिए बना सकते हैं। - विकास चौधरी, शिक्षक कंप्यूटर एडेड मैन्युफक्चरिंग ट्रेड
- वर्कशॉप में तीन आधुनिक ट्रेड संचालित हैं। इनमें कंप्यूटर एडेड मैनुफैक्चरिंग, इंडस्टि्रयल रोबोटिक एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और मैकेनिक इलेक व्हीकल ट्रेड शामिल हैं। - मृदुला मौर्या, कंपनी की ट्रेनर
- वर्जन
सरकार ने एक कंपनी के साथ मिलकर नई वर्कशॉप तैयार कराई है, जिसमें तीन आधुनिक ट्रेड शुरू कर दी गईं हैं। वर्कशॉप में थ्रीडी कंप्यूटर और रोबोटिक मशीनों सहित कई आधुनिक उपकरण हैं, जो जनपद के निजी संस्थानों में भी नहीं हैं। निश्चित ही इनमें पढ़ाई करने वालों का भविष्य उज्ज्वल रहेगा। - राकेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें