फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गृह कलह के चलते एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतारकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने गृह कलह के चलते कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उस पर परिजनों नजर पड़ गई और आनन-फानन में फंदे से उतारकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच में सामने आया है कि छात्रा ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों भी किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। छात्रा का हरियाणा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत में सुधार है। उधर, खाताखेड़ी निवासी शबनम को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने पर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह खलासी लाइन निवासी राजेश कुमार को विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के संदेह में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें