फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्रा पर लगा पाकिस्तान का झंडा उठाने का आरोप, विद्यालय ने किया निष्कासित

Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। नगर के सहारनपुर बस स्टैंड चौराहे पर एक छात्रा ने सड़क पर चिपके पाकिस्तान के झंडे को उठाने का प्रयास किया। इसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इसे राष्ट्र विरोधी कृत्य बताया, इसके बाद विद्यालय ने छात्रा को निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि यह झंडा मंगलवार सुबह कुछ हिंदू एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सड़क पर चिपकाया गया था। वायरल वीडियो में एक विद्यालय की 11वीं की छात्रा अपनी स्कूटी साइड में खड़ी करके इस झंडे को सड़क से उतारने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि वह झंडा उतारे बिना ही वहां से चली जाती है। इसका वीडियो सामने आने पर क्रांति सेना शिवसेना ने बैठक कर इसे राष्ट्रभावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही ने डीएम से छात्रा और विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक उपरांत कार्यकर्ता संबंधित विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से छात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा को निष्कासित कर दिया है।



छात्रा और परिजनों ने आरोपों को किया खारिज
छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्रा का पेन वहीं पर गिर गया था, जिसे वह ढूंढ रही थी। संयोगवश वहीं पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ था, जिसे उठाने की बात गलत तरीके से प्रचारित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें