फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादाखिलाफी पर हड़ताल

Thu, 11 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए राज्य कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने हकीकतनगर धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


बुधवार को राज्य कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी और कार्य बहिष्कार कर हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षक भी समर्थन में हड़ताल पर चले गए।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने राज्य कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। वेतन विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आवास भत्ते को डीए से जोड़ना, मोटरसाइकिल भत्ता, पदोन्नति पद का ग्रेड पे समेत अन्य मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश जारी नहीं होने से 20 लाख कर्मचारी और  शिक्षक नाराज हैं। 
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता करते हुए देशपाल सिंह ने कहा अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जेपी चाहर ने आंदोलनों के इतिहास बताया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

आरपी कांबोज ने कहा कि न्यायालय के आदेश की अवमानना और कर्मचारियों के साथ धोखे का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। हड़ताल में मुख्य रूप से कोषागार, कृषि, स्वास्थ्य, आईटीआई, पीडब्लूडी, सिंचाई, श्रम, शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन, गन्ना, आरटीओ, राजस्व, डीआरडीए,

समाज कल्या, उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना देने वालों में अशोक मलिक, अशोक कुमार, वेदवृत्त त्यागी, राकेश कुमार कांबोज, भूपेंद्र कुमार, नितिन, केहर सिंह, विजयपाल, पीआर चौहान, सरदार सिंह, विक्रम सिंह, वीरेश्वर, जेपी सिंह, वीके जैन, रमेश सचदेवा, राजेश कश्यप, शमीम अहमद, रमेशचंद सैनी, विनय मलिक, रिजवान, रजनीश, विकास शर्मा, सेंसरपाल, अमरपाल, विनोद कुमार, सतपाल राणा, सीपी सिंह, नेत्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रदीप त्यागी, सुरेंद्र कुमार, ओपी राठी, योगेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें