फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों पर कार्रवाई के लिए दिया धरना

विज्ञापन
कश्यप निषाद संगठन डीएम कार्यालय पर धरने के दौरान वार्ता करते सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के गांव रसूलपुर टांक में गोपाल कश्यप के घर में घुसकर हमला करने के मामले को लेकर कश्यप निषाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हमले के बाद दबंगों के डर से पीड़ित परिवार गांव छोड़ कर चला गया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार को हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर धरने के दौरान कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप ने कहा कि गोपाल कश्यप के परिवार पर हुआ हमला निंदनीय है, वारदात करने वालों में 200 से ज्यादा लोग शामिल थे, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई, बल्कि राजनीतिक दबाव में पीड़ित पक्ष के लोगों पर ही केस दर्ज करा दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, नहीं तो कश्यप समाज आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।
इसी दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह ने लोगों को समझाया कि मामले में देवबंद कोतवाली पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और सीओ ने भी लोगों को समझाया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान चमन कश्यप, सोमपाल कश्यप, मित्रसेन कश्यप, रविंद्र कश्यप, ब्रह्म कश्यप, सोनू कश्यप, भोपाल कश्यप, जनेश्वर कश्यप, रमेश कश्यप, तेजपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें