फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं, फिर भी ईईएसएल निगम को भेज रही बिल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में स्ट्रीट लाइट का कार्य देख रही ईईएसएल कंपनी को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न अनुबंध निरस्त करते हुए कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए। कंपनी से चार सितंबर तक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम का नोएडा की ईईएसएल कंपनी के साथ गत 27 सितंबर 2019 को लाइटों के सम्बंध में एक अनुबंध हुआ था। अनुबंध के तहत नगर सीमा क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी द्वारा कुल 54165 लाइट लगाई गई थीं, लेकिन कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्ताें के तहत काम नहीं किया गया। अधिशासी अभियंता व पथ प्रकाश प्रभारी वीबी सिंह ने बताया कि ईईएसएल कंपनी के पास मरम्मत में प्रयुक्त होने वाले मुख्य उपकरण व वाहन (स्काई लिफ्ट) नहीं है। लाइटों की मरम्मत के लिए आवश्यकतानुसार सामग्री भी नहीं है, जिससे लाइटों के मरम्मत का कार्य प्रभावित होता है। कंपनी के पास आवश्यकता अनुसार लाइटों को बदलने के लिए स्पेयर में लाइट भी नहीं है। 48 घंटे के अंदर लाइट ठीक भी नहीं हो पा रही। उन्होंने बताया कि इसके लिए समय-समय पर नगर निगम द्वारा ईईएसएल कंपनी को 20 पत्र लिखे गए, लेकिन न तो कंपनी द्वारा किसी पत्र का उत्तर दिया गया और न ही कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार हुआ। लापरवाही बरतने और भुगतान के लिए गलत बिल पेश करने पर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें