फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी में कम्यूनिटी कम्पोस्टर लगा, कचरे से बनेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कचरा प्रबंधन की ओर कदम बढ़ाते हुए नगर निगम ने मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी परिसर में दो कम्यूनिटी कम्पोस्टर की शुरूआत की है। उद्घाटन अवसर पर नगरायुक्त ने कहा कि यह मॉडल कम्पोस्टर सेंटर के रूप में विकसित होगा। शहर में अन्य जगहों पर भी ऐसे कम्पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों कम्पोस्टर उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के सहयोग से लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि लोग अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे को कम्पोस्ट की प्रक्रिया तक पहुंचाने में सहयोग करें। सभी लोग अपने ही घरों में होम कंपोस्टिंग भी कर सकते हैं। लोगों से अपील की है कि वह शहर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने में कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम ने सहारनपुर को पहले पायदान पर लाने का लक्ष्य रखा है। आम जन सहभागिता के बिना यह संभव नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक त्रिपाठी ने बताया कि इस माध्यम से शहर के गीले कचरे को सफलता पूर्वक जैविक खाद में परिवर्तित किया जा सकता है। कार्यक्रम में मयंक पांडेय, मदन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें