फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बाइक से पटाखे चलाने के विवाद में पथराव, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। बुलेट बाइक से पटाखे चलाने पर दो पक्षों में मारपीट तथा पथराव हो गया। पथराव में चार सगे भाइयों सहित दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजते हुए दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चिलकाना थाने के गांव सलीरी में जिंदी पत्नी इकराम की गांव में परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गांव का साबिर अपनी बुलट बाइक से जिंदी की दुकान के सामने पटाखे छोड़ने लगा। इससे मना करने पर साबिर और जिंदी के परिजनों में मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने उस समय तो दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया। देर रात फिर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें जिंदी पत्नी इकराम, जावेद, मोहसिन, जुनैद, सावेज, आवेश पुत्रगण इकरार घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से आकिल पुत्र मुजसफा घायल हो गया। झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें